ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त: बृजमोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना
नेशनल डेस्क
भुवनेश्वर / नई दिल्ली
राष्ट्रपति भवन की ओर से देश के 6 राज्यों में राज्यपालों के तबादले और नई नियुक्तियों को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस बड़े फेरबदल के तहत झारखंड के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह डॉ. हरिबाबू कंभमपति की जगह यह पद संभालेंगे। ओडिशा के अलावा सिक्किम, केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड और तमिलनाडु के राज्यपालों में भी बदलाव किए गए हैं।
ओडिशा के नए राज्यपाल बृजमोहन राम का राजनीतिक सफर:
बृजमोहन राम झारखंड की पलामू लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद रहे हैं। उन्होंने 1996 से 2004 तक पलामू का प्रतिनिधित्व किया और लगातार तीन बार (1996, 1998 और 1999) लोकसभा चुनाव जीते। संसद पहुंचने से पहले वह 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य भी रहे। इसके अलावा, उन्होंने झारखंड में भाजपा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के राज्य प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाया है। 1 जनवरी 1958 को पलामू के चंदवा में जन्मे बृजमोहन राम ने 1981 में रांची विश्वविद्यालय से स्नातक किया था।
तमिलनाडु में नई सियासत: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद PM मोदी के साथ मंच पर दिखे विजय, अटकलें तेज
अन्य राज्यों में हुए बड़े बदलाव:
केरल: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।
तमिलनाडु: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का प्रभार सौंपा गया।
कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया।
उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।
सिक्किम: दुष्यंत गौतम को सिक्किम के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी दी गई।



0 Comments