Insert Ad 1
Insert Ad 2
LIVE TV
देश और राज्य की हर बड़ी खबर LIVE
📺 लाइव न्यूज़ क्लिक करें:
SELECT ▾
ब्रेकिंग न्यूज़ Nation360Plus News पोर्टल पर आपका स्वागत है... देश और दुनिया की हर खबर, सही नज़र के साथ... रिपोर्टर भर्ती के लिए सीधे व्हाट्सएप पर संपर्क करें...
📍 State:

Congress Reshuffle 2026: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल। अविनाश पांडेय की छुट्टी, राजेंद्र पाल गौतम बने यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी। संजय दत्त को हरियाणा और लालजी देसाई को मिली ओडिशा की जिम्मेदारी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

(Congress Organisational Reshuffle)

 

​कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला: संजय दत्त को हरियाणा की कमान, राजेंद्र पाल गौतम बने यूपी के नए प्रभारी

 ​Congress Reshuffle 2026: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल। अविनाश पांडेय की छुट्टी, राजेंद्र पाल गौतम बने यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी। संजय दत्त को हरियाणा और लालजी देसाई को मिली ओडिशा की जिम्मेदारी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

नई दिल्ली (Nation360plus News Desk): देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के संगठन से इस समय की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस हाईकमान ने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल (Congress Organisational Reshuffle) किया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश (UP), हरियाणा और ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए नए एआईसीसी (AICC) प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

​यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: अविनाश पांडेय की छुट्टी

उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से कांग्रेस का यह फैसला बेहद चौंकाने वाला और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यूपी कांग्रेस के प्रभारी पद से अविनाश पांडेय को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
​राजेंद्र पाल गौतम पिछले महीने तब भारी चर्चा में आए थे, जब वह अचानक लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। राजेंद्र पाल गौतम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (SC) विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यूपी में दलित और ओबीसी (OBC) वोट बैंक को साधने और सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बड़ा दांव खेला है।

संजय दत्त को मिली हरियाणा की बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में भी नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। एआईसीसी के सचिव संजय दत्त को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। संजय दत्त वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र से पूर्व एमएलसी (MLC) रह चुके हैं, जो लंबे समय से सांगठनिक कार्यों में सक्रिय हैं। वह वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ओडिशा में भी नया चेहरा: लालजी देसाई को कमान

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ-साथ ओडिशा राज्य में भी बड़ा सांगठनिक बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस ने अजय कुमार लल्लू को हटाकर उनकी जगह सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी देसाई को ओडिशा का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, तेजतर्रार नेता बी.वी. श्रीनिवास (Srinivas BV) को सेवा दल का नया मुख्य संगठक बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post