राउरकेला में महाराजा अग्रसेन सेवा संघ (MASS) की वार्षिक आम सभा में वर्ष 2026-28 के लिए नई पूर्णांग कमेटी का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। पूरणमल अग्रवाल (PM) नए अध्यक्ष चुने गए।
अग्र समाज व भवन के चहुंमुखी विकास का संकल्प: महाराजा अग्रसेन सेवा संघ की नई कमेटी सर्वसम्मति से घोषित, 1 जुलाई को शपथ ग्रहण
राउरकेला न्यूज़ डेस्क:(Nation360Plus): अग्र समाज की प्रतिनिधि संस्था 'महाराज अग्रसेन सेवा संघ' (MASS - मास) की वार्षिक आम सभा और आगामी दो वर्षीय कार्यकाल (2026-28) के लिए नई पूर्णांग कमेटी का गठन रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के बीच आपसी सहमति बनने के बाद पूरी कमेटी का निर्विरोध चयन किया गया, जिसमें पूरणमल अग्रवाल (पी.एम.) को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के नेतृत्व में यह नई टीम आगामी पहली जुलाई को अपने पद की शपथ लेगी।
सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई आम सभा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश बापोडिया की अध्यक्षता में वार्षिक आम सभा की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण देते हुए ओमप्रकाश बापोडिया ने अपने कार्यकाल के कार्यों की चर्चा की और समाज हित में निर्विरोध कमेटी बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सचिव पूरणमल अग्रवाल ने पिछले दो वर्षों की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सदन के सामने रखा। इस दौरान मंच पर उपाध्यक्ष बिनोद अग्रवाल (बाल्टीवाला), रमेश गोपाल वासिया, सह सचिव ऋषि आर्य और सुभाष गुप्ता मौजूद रहे।आम सभा में पूर्व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल सहित वरिष्ठ सदस्य रमेश बारसूआ, सुरेश केजरीवाल, शैलेंद्र मारोठिया, अशोक अग्रवाल और सीताराम बरेलिया ने भी समाज की उन्नति को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। मंच का कुशल संचालन बबल गोयल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विनोद अग्रवाल (बाल्टीवाला) ने दिया।
सुरेश केजरीवाल के नेतृत्व में नई टीम की घोषणा
वार्षिक आम सभा की समाप्ति के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश केजरीवाल के नेतृत्व में केदार खेड़िया एवं अशोक अग्रवाल (रोमको) ने नई कार्यकारिणी कमेटी के नामों की आधिकारिक घोषणा की:- अध्यक्ष: पूरणमल अग्रवाल (पी.एम.)
- इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट: ओमप्रकाश बापोडिया
- उपाध्यक्ष: श्याम सुंदर अग्रवाल एवं ऋषि आर्या
- सचिव: शैलेंद्र मारोठिया
- कोषाध्यक्ष: पवन अग्रवाल (घर संसार)
- सह सचिव: देवेंद्र अग्रवाल एवं बबल गोयल
कार्यकारिणी सदस्य:
नई टीम में विशाल गोयल, शिवेंद्र कुमार अग्रवाल, राजेंद्र बंसल, कमल पत डालमिया, अशोक अग्रवाल बारसूआ, दौलतराम अग्रवाल, राजेंद्र कुमार खेमानी, अनिल कुमार अग्रवाल, नरेश आर्या, मदन मित्तल, पवन कुमार अग्रवाल, प्रदीप मोदी, संजय पोद्दार एवं विकास कुमार अग्रवाल (बंटी) को शामिल किया गया है।
भवन के सौंदर्यीकरण और समाज सेवा को प्राथमिकता:
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए पूरे अग्र समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज की सेवा करेंगे। उनकी प्राथमिकताओं में अग्रसेन भवन के कमरों का सौंदर्यीकरण, आधुनिक नवीनीकरण और समाज का सर्वांगीण (चहुंमुखी) विकास शामिल है। इस आम सभा में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन और सदस्य उपस्थित थे।विशेष रिपोर्ट :Nation360plus News
राउरकेला सम्वाददाता:सुभाष चंद्र वर्मा

